महागठबंधन की रैली पर प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- ‘वाह क्या बात है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महागठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को भी निशाने पर लिया।
मोदी ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज़ किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही ‘महागठबंधन’ बनाया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में, भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं ‘बचाओ’।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे ‘वाह क्या बात है’।’’
| Tweet![]() |