चीन में मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से 2 की मौत, 2 लापता
Last Updated 14 Mar 2024 11:53:28 AM IST
चीन के फ़ुज़ियान प्रांत में झांगझू शहर में मछली पकड़ने वाली नाव चट्टान से टकराकर समुद्र में डूब गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
![]() चीन में मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से 2 की मौत, 2 लापता |
राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देने के लिए हेलीकॉप्टर और शिप को भेजा गया है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 6 लोग समुद्र में गिरे।
अब तक दो लोगों को बचा लिया गया है।
रेस्क्यू टीम अभी समुद्र में फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
| Tweet![]() |