जापान में हिमस्खलन, 6 के मरने की आशंका
Last Updated 27 Mar 2017 09:51:54 AM IST
जापान के तोचीगी प्रांत में सोमवार को हुए हिमस्खलन में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ के मरने की आशंका है. प्रभावितों में अधिकांश जापानी बच्चे हो सकते हैं.
जापान हिमस्खलन (फाइल फोटो) |
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन तोचीगी प्रांत के नासू ऑनसेन फैमिली स्की रिजॉर्ट में हुआ, जिसमें छह लोगों के मरने की आशंका है, जबकि तीन अन्य लापता हैं.
जिस समय हिस्खलन हुआ, उस समय विभिन्न स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों सहित लगभग 50 लोग वहां मौजूद थे.
बचाव कार्य जारी हैं. इसका पता लगाया जा रहा है कि हादसे में कितने अन्य लोग घायल हुए हैं या लापता हैं.
| Tweet |