Basant Panchami 2024 Date: बसंत पंचमी कब है? जानें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Basant Panchami 2024 Date: बसंत पंचमी प्रत्येक वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। यह हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है।
![]() Basant Panchami 2024 Date |
बसंत पंचमी का दिन माँ सरस्वती को समर्पित है और इस दिन माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी सरस्वती को विद्यादायिनी,ज्ञान,संगीत,कला और शिल्पकार की देवी के तौर पर पूजा जाता है। कई लोग इस दिन को सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन लेखक, कलाकार और विद्वान आदि लोग अपने कलम और ग्रंथों की पूजा भी करते हैं। चलिए आपको बसंत पंचमी की पूजा विधि और महत्व बताते हैं।
Basant panchami puja vidhi in hindi
महत्व। Basant Panchami Mahatva
इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बल, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार जो लोग पूरे विधि-विधान के साथ देवी सरस्वती की पूजा करते हैं उन्हें सुस्ती, आलस्य एवं अज्ञानता से छुटकारा मिलता है और अपार ज्ञान की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर शरीर पर उबटन लगाकर स्नान कर के पीलें वस्त्र पहनने से मां सरस्वती खुश होती हैं। कुछ जगह इस दिन शिशुओं को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है साथ ही ज़्यादातर विद्यालयों में माता सरस्वती की पूजा की जाती है।
मुहूर्त । Basant Panchami Shubh Muhurat
• बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024
• बसन्त पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त - 07:01 ए एम से 12:36 पी एम
• पंचमी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 13, 2024 को 02:41 पी एम बजे
• पंचमी तिथि समाप्त - फरवरी 14, 2024 को 12:09 पी एम बजे
पूजा विधि । Basant Panchami Puja Vidhi
• प्रातः काल उठकर स्नान करें।
• स्नान के बाद अगर हो सकें तो पीलें रंग के वस्त्र धारण करें।
• उसके बाद देवी सरस्वती की मूर्ती स्थापित करें।
• देवी पर पुष्प, फल, नारियल, सुपारी, चावल, गंगाजल आदि चढ़ाएं।
• पूजा के बाद ज्ञान की देवी सरस्वती से हाथ जोड़ कर अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना करें।
• सरस्वती वंदना का पाठ करें।
• अब आरती करें।
• इस दिन सफेद वस्त्र और सफेद फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है,इससे मां जल्दी खुश होंगी।
• पूजा के बाद कई लोग मां सरस्वती के पास अपनी कलम और किताब रखते हैं और अगले दिन इसे मूर्ती विर्सजन के वक़्त उठाते हैं।
| Tweet![]() |