27 मार्च से 2 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Mar 2022 12:11:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मार्च से 2 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


27 मार्च से 2 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। ईश्वरीय आस्था से मन  उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। कुछ नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। मन को रचनात्मक दिशा देते हुए सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। अच्छे समाचार से मन खुश होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।      
वृषभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। घरेलू जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-इस सप्ताह में एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। परिजनों के साथ मधुरता कायम रखें। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा।  सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
कर्क-यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण रहेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। मन को रचनात्मकता दिशा दें। रोजगार में परिश्रम का लाभ मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। घरमें किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-वर्तमान में चल रहे कठिन दौर में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रयता बढ़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।
कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। सभी परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।  विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    
तुला-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन देवी की आराधना में पूर्णत: केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। परिजनों के मध्य रहते हुए मधुर संवाद पर जोर दें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं  मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपके छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। मन को मां दुर्गा की आराधना में केंद्रित करें। रोजगार में किसी बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है।  
वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्रि्त हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से आपका पक्ष मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन रहेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य कोलेकर परेशान होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।  स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मीन-आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव। मन को ईश्वरीय आस्थ पर केंद्रित करें। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेंगे। कोई मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में कुछ अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment