पीएम मोदी की ऐतिहासिक रूस यात्रा

पीएम मोदी की ऐतिहासिक रूस यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म का गाना 'सिर पर लाल टोपी रूसी' भी गुनगुनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, मैं उसका कायल रहा हूं। रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है, भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है। इसके बाद पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि वो गाना यहां कभी घर-घर में गाया जाता था, 'सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', ये गीत भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन इसके सेंटीमेंट एवरग्रीन हैं।

 
 
Don't Miss