• पहला पन्ना
  • फिल्म
  • National Film Awards: आलियाऔर कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

National Film Awards: आलियाऔर कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन बेस्ट एक्टर

विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी श्रेणी में भी नामित किया गया था। 'सरदार उधम' के निर्देशक शुजीत सरकार हैं। इसका किनो वर्क्स के सहयोग से राइजिंग सन फिल्म्स ने निर्माण किया है। यह फिल्म पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। उधम सिंह ने अमृतसर में 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। फिल्म में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, अमोल पाराशर, बनिता संधू भी हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार के यथार्थवादी चित्रण के लिए भी प्रसिद्ध है।

 
 
Don't Miss